कानपुर दक्षिण के गोपाल नगर निवासी संजय कुमार यादव ने कुछ लोगों पर उनके प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगाकर शिकायत कर रहा है, लेकिन अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

संजय कुमार यादव ने आरोप लगाया कि कथित पत्रकार उमेश यादव के खिलाफ पूर्व में रंगदारी, कब्जे, तोड़फोड़, बलवा और छेड़खानी सहित गंभीर आरोपों से संबंधित मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पीड़ित के मुताबिक, उमेश यादव के खिलाफ थाना सेन पश्चिमपारा में गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी चल रही है।

पीड़ित का आरोप है कि जुगईपुर-गोपाल नगर क्षेत्र में कथित तौर पर सोसाइटी बनाकर खाली प्लॉटों को अपने रिश्तेदारों व भाइयों के नाम पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने और बाद में उन प्लॉटों पर विवाद खड़ा कर झगड़े के जरिए पैसों की मांग करने का काम किया जाता है।

संजय यादव ने बताया कि वर्ष 2015 में भी उन्होंने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन उनके मुताबिक प्रभाव और कथित साठगांठ के चलते मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी। उनका कहना है कि अब वह प्रशासन के चक्कर लगाकर थक चुके हैं और उन्हें न्याय की उम्मीद है।
पीड़ित ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, प्लॉट की वास्तविक स्थिति की जांच कराने, विवादित भूमि को कब्जे से बचाने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here